Wednesday, 3 July 2013

II सारे जहाँ से अच्छा लोकतंत्र हमारा II


मनमोहन जी कोयला खा गये,
लालू खा गये चारा l
सारे जहाँ से अच्छा,
लोकतंत्र हमारा II

घोटाले के रेलमंत्री कहते,
भांजा नही हमारा l
महगाई की मार से रोता, आम
आदमी सारा ll

सज्जन कुमार को बरी करके,
कहते है निर्दोष बेचारा I
भारत को लूटने के चक्कर मे,
राहुल रहा कुवारा ll

फोन काल अब सस्ती हो गयी,
दाल का चढ गया पारा I
घोटालो पे घोटाला करके,
कहते दोष नही हमारा ll

राजनीति के चक्कर मे,
शहीद हुआ सरबजीत बेचारा I
आईपीएल की धूम मची है,
काम छोड गये सारा ll

नेता जी यह देख रहे है,
किसने छक्का मारा I
चारो तरफ लूट मची है,
देश बेच गये सारा ll

जात पात के चक्कर का है,
वोट बैंक ये सारा I
सारे जहाँ से
अच्छा लोकतंत्र हमारा !

----------------------------

योगेंद्रसिंग दाजभाऊ सिसोदिया
प्रदेश सदस्य - क्षत्रिय महासभा (महाराष्ट्र)
"चित्तोड पंलेस", बोरगाव-जातोडा, शिरपूर  
मो. ९८५०२७९२२२ फोन. ०२५६३ - २७९२२२  
ई-मेल - yds222@gmail.com
Facebook/yds222 # Twitter/yds222

No comments:

Post a Comment